Friday, January 14, 2011

भूख पर निबंध


सरकार परेशान है
मुद्रा स्फीति की दर से
जो बढ़ कर सात प्रतिशत हो गयी है.
बैठक चल रही है
महगाई रोकने पर
मदम की अद्द्येक्षता में।
बैठक में चम्मच भी हैं
और नेपकिन भी।
वहीँ टबेलपर पड़ा
सन १९९१ में खींचा
हल्की दाढ़ी लिए
आधुनिक चाणक्य का फोटो
अपने बाल नोच रहा है।
दीवार पर लगा
प्याज़ के चित्रों का कैलेंडर
उड़ उड़ कर
सुन २००१ की याद दिला रहा है।
बैठक में
सबसे महंगे स्कूलों में पढने वाले
हाई प्रोफाइल बच्चे
भूख पर निबंध लिख रहे हैं.

No comments:

Post a Comment