Sunday, January 16, 2011

चोराहा


ब्राहमण प्रीतिनिधिसभा की रैली
राजपूत सम्मेलन
दलित महासभा
महाजन समाज की कांफ्रेंस
मुस्लिम जमायत की बैठक...
शहर का मुख्य चोराहा
इन सभी बेनरओ से भरा पड़ा है।
इन्ही बेनरओ की छाँव तले
दूध-नीम्बू, तरबूज-चाकू
एक साथ बिक रहे है.

No comments:

Post a Comment